पुल को लेकर भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

सुल्तानपुर पट्टी। दोराहा से जैतपुर तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हाईवे और नैया पुल को लेकर आक्रोशित भाजपाइयों ने पुल के समक्ष प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार को कोसा।
रविवार को 12 बजे विधानसभा में प्रत्याशी रहे राजेश कुमार के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होकर गाड़ियों से नैया पुल पर पहुंचे। उन्होंने रुद्रपुर काशीपुर हाईवे गड्ढों में तब्दील होने और नैया पुल के क्षतिग्रस्त होने पर दुर्घटना होने की आशंका को लेकर प्रदर्शन किया। भाजपा नेता राजेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार का ध्यान सड़कों और क्षतिग्रस्त पुलों पर नहीं है। आपदा के नाम पर भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त हाइवे और नैया पुल से आये दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, लेकिन सरकार के नुमाइंदे चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने कहा कि बाजपुर विधान क्षेत्र कैबिनेट मंत्री का होने के नाते भी सड़कों की हालत खस्ता है। लोगों को बुनियादी समस्याओं के लिए आंदोलन करने का बाध्य होना पड़ रहा है। मौके पर प्रधान रजनीत सोनू, सरताज आलम, रितेश शर्मा, राहुल, अमित चौहान, विपिन गुप्ता, अफजल, संतोष, आशिक, वीरपाल आदि थे।

Related posts