
लॉस एंजिलिस मुश्किलों की मारी अभिनेत्री अमांदा बाइंस को हाल ही में कथित रूप से अपने अपार्टमेंट के बाहर घंटा फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब अमांदा ने धमकी दी है कि वे पुलिस विभाग पर मुकदमा करेंगी।
पीपुल मैगजीन की खबर के अनुसार, बाइंस (27) पुलिस पर गैर कानूनी रूप से उनके अपार्टमेंट में घुसने, मादक पदार्थों को लेकर झूठ बोलने और अन्य आरोप लगाते हुए मुकदमा करने की योजना बना रही हैं। बाइंस ने ट्विटर पर लिखा, ‘उन्होंने मेरी इच्छा के विरूद्ध मुझे मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया और पूरी रात मुझे घर से बाहर बंद रखा।’ इससे पूर्व उन्होंने एक पुलिस अधिकारी पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था।
