पुलिस ने संदिग्ध को लिया हिरासत में

खटीमा। पटपुरा ग्राम से लैपटॉप, कंप्यूटर और स्कैनर सहित धरे गए युवक नकली नोट छापने वाले नहीं तो कौन हैं? पटपुरा सहित आसपास के ग्रामीण असमंजस में हैं। जिन्हें कोतवाली पुलिस शुक्रवार रात लगभग साढ़े नौ बजे पकड़ कर लाई थी। इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने लैपटॉप स्कैनर और प्रिंटर सहित हिरासत में लिए गए किसी युवक की जानकारी से इंकार किया है। जबकि कोतवाल अजय ध्यानी से सूचना के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की जानकारी दी।
शुक्रवार रात लगभग साढ़े नौ बजे पुलिस ने ग्राम पटपुरा के निर्जन स्थान के खाली पड़े मकान से एक युवक को हिरासत में लिया। उसके पास से लैपटॉप, कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर बताया गया। प्रत्यक्षदर्शी यह भी बताते हैं कि लगभग तीन वर्ष से खाली पड़े मकान में कुछ समय से कुछ युवक चोरी छिपे रहते थे। जिनका खाना खटीमा से आता था। ये लोग कौन थे क्या करते थे कहां के थे ग्रामीण नहीं जानते। बीती रात पुलिस ने एक युवक को इस मकान से हिरासत में लिया है। प्रत्यक्षदर्शी यह भी बताते हैं कि तीन वर्ष पूर्व बिका मकान खाली पड़ा था। बावजूद इस मकान में तीन बिस्तर लगे थे। पुलिस को मकान में छापा मारते समय एक ही युवक मिला, जिसको पुलिस स्कैनर, प्रिंटर आदि सामान सहित ले गई। इधर कोतवाल अजय ध्यानी ने तस्करों की सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई की पुष्टि की। जबकि सीओ पांगती ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है। ग्रामीण सशंकित हैं कि लैपटॉप, स्कैनर, प्रिंटर आदि सहित धरा गया युवक नोट छापने वाला नहीं तो और कौन था।

Related posts