पुलिस ने लिए छात्राओं के बयान

शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर के तहत एक पंचायत में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार को पुलिस टीम ने इलाके का दौरा किया तथा पीड़ित छात्राओं व उनके परिजनों के बयान लिए। इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को तीन युवकों ने स्कूल से वापस आ रही चार नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ की थी। इस पर शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ छात्राओं के परिजनों ने शाहपुर पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की जांच कर रहे एएसआई राजकुमार का कहना है कि उन्होंने रविवार को दोनों छात्राओं के बयान लिए हैं। उन्होेंने कहा कि आरोपियों पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts