पुलिस टीम ने अवैध खनन करते पकड़े 5 ट्रैक्टर

पांवटा साहिब (सिरमौर)। थाना प्रभारी पांवटा के नेतृत्व में पुलिस टीम नदी क्षेत्रों में दबिश दी। यमुना नदी के भूपपुर मार्ग के समीप बाता नदी में अवैध खनन करते 5 ट्रैक्टर दबोचे गए। इनके संचालकों से 20 हजार जुर्माना वसूला है। अमर उजाला का अवैध खनन के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसके बाद से अब तक 23 वाहनों दबोचे गएहैं। वाहनों के संचालकों से 1.52 लाख जुर्माना राशि सरकार के खाते में जमा हो चुकी है। पांवटा के थाना प्रभारी भीष्म ठाकुर के नेतृत्व में टीम निकली। टीम में मुख्य आरक्षी दलीप तोमर, आरक्षी तपेंद्र, नवराज व वीरेंद्र तोमर शामिल थे। पांवटा के यमुना नदी क्षेत्र के संवेदनशील अवैध खनन क्षेत्र में टीम पहुंची। निरीक्षण के दौरान भूपपुर से यमुना नदी की तरफ जा रहे मार्ग पर 4 ट्रैक्टर दबोचे गए । एक ट्रैक्टर बाता नदी क्षेत्र में पकड़ा गया। बुधवार को कुल 5 ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़े। सभी ट्रैक्टरों को पुलिस थाने के सामने मैदान में पहुंचाया। इनमें से 4 ट्रैक्टर संचालकों से 20 हजार जुर्माना राशि जमा करने पर वाहन छोड़े गए। इससे पहले विगत सप्ताह के वीरवार व शुक्रवार को रामपुरघाट क्षेत्र में वन विभाग ने जंगल क्षेत्र में ट्रक पकड़े थे। ट्रक संचालकों से 40 हजार तथा दो ट्रैक्टरों से 10 हजार जुर्माना वसूला है। डीएसपी की टीम भी वाहन दबोच कर जुर्माना राशि वसूल चुकी है।
उधर, थाना प्रभारी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बुधवार को 5 ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़े है। चार ट्रैक्टर के संचालकों से 20 हजार जुर्माना राशि वसूल छोड़ दिया गया है। अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Related posts