
चंबा। डलहौजी के जंगल में मिली बच्ची की मां का पुलिस को पता चल गया है। उसकी मां ग्वालियर में है। पुलिस ने उससे संपर्क करके उसे चंबा तलब किया है। उधर, डेढ़ साल की बच्ची शाहन्वी को अभी तक उसके पिता विकास महाजन निवासी धुलारा को नहीं सौंपा जा सका है। पुलिस बच्ची को उसके परिजनों के हवाले करने की प्रक्रिया पूर्ण करने में जुटी हुई है। फिलहाल बच्ची को जिला अस्पताल में पुलिस की निगरानी में रखा गया है। एसपी जगत राम ने बताया कि पुलिस बच्ची की मां से संपर्क कर लिया गया है। उसे पुलिस ने चंबा बुलाया है। उन्होंने बताया डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया को पूर्ण करने में भी पुलिस लगी हुई है। जल्द मामले की सच्चाई सबके सामने होगी और बच्ची को नियमानुसार उसके परिजनों के हवाले किया जाएगा।
