‘पुलिस की वर्दी में आए आतंकी, जेल से छुड़ा ले गए 40 ‘खतरनाक’ आतंकवादी’

‘पुलिस की वर्दी में आए आतंकी, जेल से छुड़ा ले गए 40 ‘खतरनाक’ आतंकवादी’

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव से पहले बड़ी संख्या में तालिबानी आतंकियों ने डेरा इस्माइल खान की सेंट्रल जेल पर हमला कर अपने 40 साथियों को छुड़ा लिया। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन ने दावा किया है कि 100 से ज्यादा आतंकी इस हमले में शामिल थे, जिनमें आत्मघाती हमलावर भी शामिल थे।

आतंकी पुलिस की वर्दी में आए थे। पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनवा प्रांत की इस जेल में 5000 से ज्यादा कैदी बंद हैं। हालांकि अमेरिका अखबार लॉस एंजेल्स टाइम्स के मुताबिक, आतंकी अपने 250 से ज्यादा साथियों को छुड़ाने में कामयाब रहे हैं, जिनमें 25 ‘खतरनाक’ आतंकवादी शामिल हैं। हमले के दौरान 25 से ज्यादा धमाके सुने गए और दो पुलिस वालों समेत कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई।

आतंकियों ने पुलिस की गाडिय़ों पर ग्रेनेड से हमले किए और ट्रांसफॉर्मर उड़ा दिए, जिससे इलाके में अंधेरा छा गया। डिप्टी कमिश्नर मुश्ताक जादूं ने बताया कि पब्लिक को किसी तरह के नुकसान से बचाने के लिए इलाके में कफ्र्यू लगा दिया गया है और सेना तैनात कर दी गई है।

उनका दावा है कि कुछ आतंकी अब भी इलाके में छिपे हुए हैं। लेकिन इस बारे में उनके पास कोई आधिकारिक जानकारी नहीं थी कि कितने आतंकियों ने हमला किया और कितने कैदियों को छुड़ाया गया। उन्होंने इतना जरूर बताया कि छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts