
बागेश्वर। घटबगड़ क्षेत्र से चोरी के जुर्म में चार बच्चों को गिरफ्तार कर बाल संरक्षण गृह भेजे जाने की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। बच्चों के परिजनों और अन्य लोगों ने यहां तहसील कार्यालय पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ धरना दिया।
कैमरा और नकदी चुराने के जुर्म में घटबगड़ के चार बच्चों को पुलिस ने हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें अल्मोड़ा बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक इन बच्चों के पास से चोरी का सामान भी बरामद हो गया है। इधर बच्चों के अभिभावकों और अन्य लोगों ने यहां तहसील परिसर में धरना दिया। उनका कहना है कि पुलिस ने उन्हें धोखे में रखा। शीघ्र ही इन बच्चों को छोड़ने का आश्वासन दिया था। बाद में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके बाल सुधार गृह भेज दिया। अभिभावकों ने पुलिस की कार्रवाई पर रोष जताया है। बाद में तहसीलदार बीएस महरा के इस मामले में उचित कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। धरना देने वालों में राधा देवी, भगवान राम, विमला देवी, मंजू, हरूलि, मदुली, बसंती देवी, आशा देवी, मालती देवी, गीता तथा अंजू
