
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ आपदा के दौरान रेसक्यू कार्य में सहयोग देने वाले पुलिस कर्मियाें को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित समारोह में लापता छह पुलिस जवानाें और 56 अधिकारी/जवानाें को पुलिस अधीक्षक बरिंद्रजीत सिंह ने सम्मानित किया। लापता पुलिस जवानाें का सम्मान विभाग स्तर से उनके घर पहुंचाया गया।
सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित लापता पुलिस कर्मी :
हेड कांस्टेबल सतीश चंद्र पोखरियाल, कांस्टेबल भगत सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल कल्पना आर्य, महिला कांस्टेबल नीलिमा यादव और महिला कांस्टेबल शैलबाला मुयाल।
आपदा में बेहतर कार्य करने पर इन्हें मिला सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न
सीओ रुद्रप्रयाग रामेश्वर प्रसाद डिमरी
पुलिस उप निरीक्षक : प्रेम सिंह चौहान, सुबोध प्रसाद, महेश रावत, देवेंद्र सिंह, अजय सिंह जाटव, हिमेंद्र रावत, अजित चौहान (अभिसूचना), मोहन लाल आर्य और बलवंत राम टम्टा।
पुलिस जवान : कुंवर सिंह, विक्रम लाल, संजय सिंह, प्रेम प्रकाश, भूपेंद्र सिंह, विजय प्रसाद भारती, भरत सिंह कुंवर, प्रवीण कुमार, ओमप्रकाश, हरी सिंह, यशवीर सिंह, बलवीर सिंह, यशपाल, मनवीर, ओमप्रकाश, महिपाल, कुलदीप सिंह, राजेंद्र जोशी, नरेशपाल, रमाशंकर, सुंदरपाल, जितेंद्र, पुष्कर सिंह, मकान दास, रणजीत सिंह, ज्ञानेश्वर, कैलाश चंद्र, मोहन राणा, विवेक पंवार, वीरेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश, जयपाल, सुभाष भंडारी, मोहन प्रसाद, विनोद कुमार, भरत सिंह, रविंद्र गिरि, अनुसूया प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, रमेश शाह, नीलम आर्य, सरिता रावत, कुशलानंद, प्रेम बाबू, गिरीश सती और कृष्ण प्रकाश आदि।
सेनानायक अमित कुमार भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित
श्रीनगर। एसएसबी अकादमी के सेनानायक अमित कुमार को एसएसबी अकादमी में विशिष्ट सेवाओं के लिए स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय पुलिस पदक से नवाजा गया है। एसएसबी निदेशक एस बंदोपाध्याय ने बताया कि सेनानायक अमित कुमार ने पूर्वोत्तर क्षेत्रों नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, आसाम तथा उत्तराखंड के ग्वालदम में भी बतौर प्रशिक्षक कार्य किया है। उन्होंने अमित को भारतीय पुलिस पदक मिलने पर खुशी जताई।
