पुराने पड़ चुके हैं देश के आटोमोबाइल्स कानून: गडकरी

पुराने पड़ चुके हैं देश के आटोमोबाइल्स कानून: गडकरी

नर्इ दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि देश के आटोमोबाइल कानून बहुत पुराने पड़ चुके हैं और इनमें नर्इ परिस्थितियों के मुताबिक बदलाव करने की जरूरत है।

गडकरी ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में जैविक ईंधन पर आयोजित एक संगोष्ठी का उद्घाटन करने के बाद कहा कि देश के आटोमोबाइल कानून पुराने पड चुके हैं और इन्हें तुरंत बदलने की जरूरत है। मैंने अधिकारियों से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कानूनों का अध्ययन कर एक नया कानून तैयार करने को कहा है और हमारी कोशिश होगी इसे संसद के अगले सत्र में पेश किया जाए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आटोमोबाइल क्षेत्र तेजी से बदल रहा है। कई तरह की गाडियां और वैकल्पिक ईंधन आ चुके हैं लेकिन हम अभी पुराने ढर्रे पर चल रहे हैं। यह सब चलने वाला नहीं है। हम चाहेंगे कि हमारे कानून अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हों। हम जो कानून लाएंगे उसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कानून समाहित होंगे।

Related posts