पुराना कांगड़ा में मकान पर गिरा पेड़

कांगड़ा। सोमवार को आए तूफान से पुराना कांगड़ा के वार्ड नंबर-एक में मकान पर पीपल का पेड़ गिरने से मकान मालिक को काफी नुकसान हो गया। पंडित श्रुतिप्रकाश के घर पर पीपल का पेड़ गिर गया। उस समय घर के भीतर कोई नहीं था। एसडीएम अजीत भारद्वाज और नगर परिषद अध्यक्ष सुमन वर्मा, पार्षद सुषमा वर्मा ने घर दौरा कर प्रशासन की तरफ से पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई। एसडीएम ने कहा कि तहसीलदार को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। प्रभावित परिवार के रमाकांत ने बताया कि सुबह आए तूफान के दौरान वह अपने पिता के साथ बरामदे में बैठे थे। जबकि उनकी पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी। मकान में रखा सारा सामान पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया।

Related posts