पुरस्कार वितरण के साथ खूनाबोरा महोत्सव संपन्न

लोहाघाट। खूना बोरा में पूर्णागिरि महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि रंगकर्मी प्रकाश राय ने महोत्सव की विभिन्न खेल, सांस्कृतिक तथा शैक्षिक प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतियोगियाें को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
महोत्सव के मुख्य संयोजक नवीन बोहरा की अध्यक्षता तथा जितेंद्र बोहरा के संचालन में हुए समारोह में महोत्सव के दौरान लक्की ड्रा भी निकाला गया। पहला पुरस्कार फ्रीज के रूप में कफलेख मझेड़ा के मुकेश बिष्ट की झोली में गया। जबकि दूसरा पुरस्कार मिक्सी खूना बोरा की भाविका बोरा तथा रेखा बिष्ट, तीसरा मोबाइल का पुरस्कार अंकित मनराल बलांई, संतोष सामंत चंपावत के नाम खुला। चौथा पुरस्कार इलैक्ट्रिक प्रेस चौड़ी के दीपक राय, प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, हर्षित बोरा, कमला मनराल के नाम खुला। जबकि पाचवां इलैक्ट्रिक लाइट का पुरस्कार मो.रफीक, महादेव ब्रदर्श, सुभाष बगौली, मुकेश सांई, अमजद भाई टनकपुर के नाम खुला।
इस अवसर पर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए नवीन बोरा, कैलाश बोहरा, जीवन राम, भैय्यू बोरा, प्रदीप बेाहरा, शिवराज बोहरा, विरेंद्र सिंह, हेमंत बोहरा, त्रिभुवन, अनिल महर, राकेश सिंह, अमर सिंह, प्रेम सिंह, मिलाप सिंह आदि ने सभी के प्रति आभार जताया।

Related posts