पुतला फूंक राजनीति बंद करें : स्नेही

मंडी। वसुंधरा सर्वोदय वाहिनी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक दलों को पुतला जलाओ राजनीति से बाज आने को कहा। वसुंधरा सर्वोदय वाहिनी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डा. सुभाष मोहन स्नेही, जिला प्रभारी दामोदर दास ठाकुर और संगठन के मुख्य संयोजक प्रेम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार में संलिप्त भाजपा तथा कांग्रेस के लोगों को पुतला फूंक राजनीति से दूर रहना चाहिए। इससे प्रदेश के युवा, बेरोजगार और बेसहारा लोगों का कल्याण नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार में संलिप्त भाजपा और कांग्रेस के लोग अपने पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को पुतला फूंककर दूर नहीं कर सकते। सीएफएल घोटाले और जमीनों के बेनामी सौदों में सरकार स्थिति स्पष्ट करें। कांग्रेस पार्टी दून के विधायक रामकुमार के आज तक जेल में होने के बारे संबंधित सूचना को सार्वजनिक करें। मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले जिला कुल्लू, मंडी किन्नौर रामपुर पांगी भरमौर और लाहुल-स्पीति के इलाकों में पर्यावरण मित्र उद्योग स्थापित करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर संगठन के रवि वर्धन, संजय कुमार, सुरेश कुमार और गुड्डू मौजूद रहे।

Related posts