पुतला जलाकर जताया विरोध

श्रीनगर। मुजफ्फरनगर की घटना का विरोध जताते हुए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर हादसा वोट बैंक की राजनीति करने के लिए हुआ है। मंच के पूर्व प्रदेश मंत्री शैलेंद्र जैन, जिलाध्यक्ष संजय घिल्डियाल, सुनील गैरोला, सुनील काला, शिवदत्त नैथानी सहित कई लोगों ने विरोध जताया।

Related posts