
नई टिहरी। देवप्रयाग ब्लाक में पुजारगांव के प्रधान महावीर प्रसाद भट्ट ने कहा है कि उनके गांव के 12 परिवार खतरे की जद में हैं। उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजकर इन परिवारों की सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव के दोनों ओर गदेरे में हो रहे भूकटाव से खतरा बना हुआ है। बरसाती पानी से भी गांव के ऊपर दरारें पड़ गई है। जिससे ग्रामीणों को खतरे के साये में रहना पड़ रहा है। उन्होंने सीएम से खतरे की जद में आए परिवारों की सुरक्षा के लिए दीवार लगाने और बरसाती नाला बंद करने की मांग की है।नई टिहरी। देवप्रयाग ब्लाक में पुजारगांव के प्रधान महावीर प्रसाद भट्ट ने कहा है कि उनके गांव के 12 परिवार खतरे की जद में हैं। उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजकर इन परिवारों की सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव के दोनों ओर गदेरे में हो रहे भूकटाव से खतरा बना हुआ है। बरसाती पानी से भी गांव के ऊपर दरारें पड़ गई है। जिससे ग्रामीणों को खतरे के साये में रहना पड़ रहा है। उन्होंने सीएम से खतरे की जद में आए परिवारों की सुरक्षा के लिए दीवार लगाने और बरसाती नाला बंद करने की मांग की है।
