
उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य के लिए सेना की मध्य कमान ‘ऑपरेशन सूर्या होप’ चला रही है।
ऑपरेशन के तहत सेना ने पीड़ितों और उनके परिजनों की मदद के लिए suryahopes.in नाम की एक वेबसाइट लांच की है।
वेबसाइट पर उत्तराखंड में चलाए जा रहे बचाव और राहत कार्यों से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं।
