
मंडी(ओमप्रकाश)दो सप्ताह पहले आईजीएमसी भेजे गए पीलिया रोगियों के ब्लड सैंपल की रिपोर्ट अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई है। जोनल अस्पताल मंडी में हर रोज पीलिया से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल में आने वाले हर पीलिया मरीज का ब्लड सैंपल विभाग जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेज रहा है। ताकि, यह पता लग सके कि किस बैक्टीरिया से लोग पीलिया की चपेट में आ रहे हैं।
सबसे पहले मंडी शहर में पीलिया के मामले आमने आने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी पीलिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। जोनल अस्पताल में अभी भी हर रोज पीलिया के पांच से छह मामले आ रहे हैं। इसके अलावा सरकाघाट, धर्मपुर, कोटली स्वास्थ्य संस्थानों में पीलिया से पीड़ित उपचार के लिए आ रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीलिया मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए 15-20 पहले आईजीएमसी शिमला भेजे थे। ताकि, यह पता लगाया जा सके कि किस बैक्टीरिया से लोग पीलिया की चपेट में आ रहे हैं। अभी तक आईजीएमसी से एक भी सैंपल की रिपोर्ट जोनल अस्पताल मंडी नहीं पहुंची है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देशराज का कहना है शहर में पीलिया काफी हद तक पीलिया कंट्रोल कर लिया गया है। पहले जहां हर रोज 10-12 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे थे। अब संख्या घटी है। उन्होंने बताया कि आईजीएमसी भेजे गए ब्लड सैंपलों की रिपोर्ट अभी तक नहीं पहुंची है। रिपोर्ट से पीलिया के उपचार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने लोगों से हिदायत बरतने की सलाह दी है।
—
18 में से 16 बावड़ियों के सैंपल फेल
