
गोपेश्वर। हापला घाटी में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं और पीटीए के सदस्यों ने ‘पेड़ लगाओ धरती बचाओ’ अभियान के तहत बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। राजकीय इंटर कॉलेज गोदली, राजकीय जूनियर हाईस्कूल नौली, प्राथमिक विद्यालय गोदली, कलसीर के साथ ही नौली, कलसीर, पाली के ग्रामीणों ने सघन पौधारोपण किया। इस दौरान करीब 1400 पौधे रोपे गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरसी शैलानी, शिक्षक धन सिंह घरिया, प्रदीप बिष्ट, सुखदेव सिंह, कमला देवी, मीना देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी आदि मौजूद थे।
