पीटीएफ से 82 अन्य शिक्षकों का इस्तीफा

नालागढ़ (सोलन)। प्राइमरी टीचर फेडरेशन (पीटीएफ) की नालागढ़ इकाई में उभरी विरोध की चिंगारी अब इस कदर भड़क चुकी है कि 328 अध्यापकों वाली नालागढ़ कार्यकारिणी में से अध्यापक धीरे-धीरे किनारा करने लगे हैं। रविवार को 82 शिक्षकों ने सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है, जबकि इससे पूर्व 84 अध्यापकों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। कुल 166 शिक्षकों ने अब तक पीटीएफ से किनारा कर लिया है और अपने सामूहिक त्यागपत्र पीटीएफ प्रधान को सौंप दिए हैं। इन शिक्षकों का कहना है कि वे बिना किसी दबाव से और प्रधान की संवैधानिक प्रणाली से आहत होकर त्यागपत्र दे रहे हैं, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जाए। वहीं, पीटीएफ नालागढ़ इकाई के प्रधान सुखदेव सिंह ठाकुर ने कहा कि कुछ स्वयंभू नेता निराश और हताश हो चुके हैं और घर घर जाकर अध्यापकों से इस्तीफे मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीटीएफ का अपना संविधान है और संवैधानिक प्रणाली के तहत यदि किसी को उनसे आपत्ति है तो वे उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं, लेकिन एक-एक शिक्षक नहीं, अपितु सामूहिक त्यागपत्र उनके पास आ रहे हैं।
इन अध्यापकों ने किया किनारा
फेडरेशन छोड़ने वालों में सर्वजीत सिंह, दर्शन सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुमति देवी, तेज कौर, अमरनाथ, श्रीराम, तीर्थ राम, रमेश चंद्र, राजिंद्र कौर, छोटू राम, मंजीत कौर, सोना देवी, विजय कुमार, कुलभूषण शर्मा, बग्गा राम, नीता देवी, सरोजबाला, उमा देवी, किरपाल सिंह, राजिंद्र कुमार, भगवान दास, कुलवीर सिंह, संजीव कुमार, प्रेमलता, गुरचरण सिंह, हरपाल सिंह, जीतराम, सुरेंद्र सिंह, कमल सिंह, रामपाल, सीमा कौशल, सुमन मेहता, राजेश कुमार, सरोज कुमारी, बखतावर सिंह, रिखी राम, विपिन कुमारी, अनवर दीन, दिनेश कुमार, चंपा देवी, नरेंद्र सिंह राणा, कंचन कौशल, कुलवंत सिंह, संतोष शर्मा, केहर सिंह, जोगिंद्र सिंह, रोशन सिंह, बलविंद्र सिंह, प्यारा राम, अमरनाथ, सुरेंद्रा देवी, दिप्ती शर्मा, ओम प्रकाश, हलवीर कौर, किरण लता, सुमन शर्मा, राजेंद्र कुमार, संतोष रानी, सुचेता गौतम, माया देवी, सरोज कुमारी, निर्मला देवी, विजय कुमार, कमलेश गुलाटी, बबीता, परमजीत कौर, श्याम लाल, सुनीता, प्रेम सिंह, तारा सिंह, सुरेंद्र कुमार, रानी देवी, बृजेश कुमार, संजीव कुमार, विनोद कुमार, तारावती, दयालो देवी, पूनम कश्यप, रूलदा राम, कृष्ण लाल शामिल हैं।

Related posts