पीजी कालेज में इग्नू की कार्यशाला संपन्न

पिथौरागढ़। पीजी कालेज पिथौरागढ़ में चल रही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) बीएड द्वितीय वर्ष की कार्यशाला संपन्न हो गई है। कार्यक्रम में बोलते हुए प्राचार्य डा.डीएस पांगती ने प्रशिक्षण के दौरान सिखाई गई विद्याओं का लाभ प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाने की अपील की।
मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने प्रशिक्षणार्थियों से विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के निर्माण में योगदान देने की अपील की। बीएड के कार्यक्रम प्रभारी डा.टीसी पांडेय ने 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के आख्या प्रस्तुत की। इगभनू के क्षेत्रीय उप क्षेत्रीय निदेकशक डा.राजीव कुमार ने इग्नू की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। प्रशिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण के दौरान के अनुभव बांटे। कार्यक्रम में केंद्र समन्वयक डा.जीसी पंत, डा.डीके मौर्य, डीबी सिंह, एएन जोशी, केके जोशी, सतीश जोशी, पुष्पा बिजेद्र सिंह, सुधीर जोशी, सुशीला फर्स्वाण, मूनाकोट के ज्येष्ठ प्रमुख खीमराज जोशी आदि मौजूद थे।

Related posts