
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि की पीजी, पीएचडी प्रवेश परीक्षा और अन्य व्यावसायिक कोर्सों में काउंसलिंग की तैयारियां जोरों पर हैं। पीजी तथा पीएचडी परीक्षाओं के लिए विवि को कुल 10250 आवेदन फार्म प्राप्त हुए हैं, जिसमें 5600 फार्म पीजी तथा 3500 फार्म पीएचडी के लिए हैं। पीएचडी परीक्षा के लिए दिल्ली सहित कुल पांच परीक्षा केंद्र तथा पीजी कोर्सों के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षाएं 25 से शुरू होंगे
गढ़वाल विवि प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि बीटेक प्रथम वर्ष की रिपोर्टिंग 20 जून और काउंसलिंग 21 जून को चौरास परिसर स्थित ऑडिटोरियम में होगी। 17 जून को एमबीए टूरिज्म तथा 28 जून को एमबीए की काउंसलिंग चौरास परिसर में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा प्रवेश परीक्षाएं 25 जून से प्रारंभ होंगी। सभी विषयों की प्री-पीएचडी परीक्षा 25 जून को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक होगी। इसी दिन 11 बजे से 1 बजे तक एमफिल परीक्षा तथा पीजी डिप्लोमा कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। पीजी परीक्षाओं के लिए देहरादून के एमकेपी पीजी कालेज तथा विवि के तीनों परिसरों में केंद्र बनाए गए हैं। जबकि प्री-पीएचडी परीक्षा के लिए दिल्ली के शहीद भगत सिंह कालेज में एक अतिरिक्त केंद्र बनाया गया है।
