
केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और इंफॉर्म का मंत्र दिया। करीब 40 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों और सचिवों को सरकार की उपलब्धियों को बेहतर ढंग से जनता तक पहुंचाने पर ध्यान देने की नसीहत दी।
मंत्रियों से बोले-यह तो छोटी सी डोज थी
पीएम मोदी ने बैठक में पहली बार मंत्री बने नए मंत्रियों से खासतौर पर बातचीत की। बैठक के समापन पर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में मंत्रियों से यह भी कहा कि यह तो सिर्फ एक छोटी सी डोज थी। प्रधानमंत्री ने कहा, उन्हें पूरी उम्मीद है कि मंत्रियों को बिना रुके काम करने के तौर-तरीकों की आदत हो जाएगी।
- 10 साल पूरे होने वाली योजनाओं का मनेगा जश्न…सूत्रों के मुताबिक, बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री की ओर से संसद में की गई बजट घोषणाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि जिन योजनाओं के 10 साल पूरे हो रहे हैं, उनका जश्न 5 सितंबर को मनाया जाएगा।
भारत आज दुनिया से बराबरी के स्तर पर करता है संवाद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत गरिमा के साथ बराबरी के स्तर पर दुनिया के साथ संवाद करता है। भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के प्रशिक्षु अधिकारियों से बृहस्पतिवार को चर्चा की के दौरान पीएम मोदी ने उन्हें बताया कि कैसे विश्व स्तर पर देश की धारणा बदल रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक आईएफएस के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने लोक कल्याण मार्ग पर पीएम मोदी से मुलाकात की। इस बैच में 15 विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 36 आईएफएस अधिकारी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
