
पीएम मोदी ने गुरुवार को साफ कर दिया है कि जल्द ही जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्ज मिल सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जारी हैं। पीएम ने कहा कि सबको बांटने वाली दीवार अनुच्छेद 370 हटा दी गई है और प्रदेश में सभी को समान अवसर और अधिकार मिल रहे हैं। गुरुवार को श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये बातें कहीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचे। दौरे के पहले दिन श्रीनगर में उन्होंने ‘युवाओं को सशक्त बनाना और जम्मू कश्मीर में बदलाव’ कार्यक्रम को संबोधित किया। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे श्रीनगर के एसकेआईसीसी में योग दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह का नेतृत्व करेंगे।
जम्मू कश्मीर के लोग जल्द चुनेंगे अपनी सरकार
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने बड़ी कही है। उन्होंने कहा, ‘वो दिन भी जल्द आएगा जब जम्मू कश्मीर राज्य के रूप में अपना भविष्य और उज्जवल बनाएगा। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां हो रही हैं। जल्द यहां के लोग अपनी सरकार चुनेंगे।’
सबको बांटने वाली अनुच्छेद 370 की दीवार गिर चुकी है
