प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बन रही सड़कों की गुणवत्ता की जांच अब सांसदों की मौजूदगी में होगी। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर सांसदों को सूचना दिए बिना निरीक्षण नहीं कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय अवसंरचना विकास एजेंसी (एनआरआईडीए) की ओर से जारी नए निर्देशों के मुताबिक निरीक्षण में घटिया कार्य पाए जाने पर ठेकेदारों और इंजीनियरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पीएमजीएसवाई में बन रही सड़कों का सही तरीके से निरीक्षण नहीं किए जाने और घटिया काम की शिकायत के बाद केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है।