पीएमओ का खुलासा, मनमोहन सिंह को नहीं हैकिंग की टेंशन

पीएमओ का खुलासा, मनमोहन सिंह को नहीं हैकिंग की टेंशन

नई दिल्ली/वाशिंगटन: भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास अपना खुद का मोबाइल फोन या निजी ई-मेल अकाऊंट नहीं है। इस वजह से वह अमरीका द्वारा उनकी जासूसी किए जाने से बच गए हैं। चूंकि डा. सिंह के पास मोबाइल और ई-मेल अकाऊंट नहीं है इसलिए इन्हें हैक कर जासूसी किए जाने का कोई खतरा नहीं है।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा यह जानकारी गार्डियन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के बाद मनमोहन सिंह के पास दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक अमरीका ने विश्व के 35 नेताओं की फोन पर की गई बातचीत की निगरानी कीहै। अमरीकी खुफिया एजैंसी सी.आई.ए. के पूर्व एजैंट एडवर्ड स्नोडेन द्वारा लीक किए गए दस्तावेजों के आधार पर इस बात का खुलासा किया गया है। हालांकि व्हाइट हाऊस की एक वरिष्ठ अधिकारी लीजा मानाको ने कहा है कि उनका देश विदेशीखुफिया जानकारी एकत्र करना जारी रखेगा।

Related posts