
उत्तरकाशी। इस बार यात्रा ड्यूटी पर तैनात न किए जाने से पीआरडी के जवानों के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। आक्रोशित जवानों ने रविवार को जिले के दौरे पर आ रहे सीएम विजय बहुगुणा का घिराव करने का ऐलान किया है।
जिले में 410 पीआरडी जवान हैं। इन्हें विभिन्न विभागों में अस्थायी ड्यूटी के साथ ही यात्रा सीजन में सुरक्षा आदि ड्यूटी पर लगाया जाता है। इसमें भी बारी-बारी से ही उन्हें रोजगार मिल पाता है। पिछले वर्ष यात्रा ड्यूटी पर लगे पीआरडी जवानों को दो माह बाद ही बजट का अभाव बताकर हटा दिया गया। इस बार तो यात्रा का बजट न मिलने की बात कहते हुए उन्हें ड्यूटी पर ही नहीं लगाया गया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष इलम सिंह कैंतुरा, राकेश मिश्रा, धनेश्वर रावत, गजेंद्र सिंह राणा, महादेव, त्रेपन सिंह बिष्ट, सोहनलाल, धीरज लाल आदि मौजूद थे।
