पिस्तौल की नोक पर नौकरी से निकाला

धौलाकुआं (सिरमौर)। क्षेत्र की एक निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी ने कंपनी पर उसे जबरन सेवा से मुक्त करने का आरोप लगाया है। सीनियर क्वालिटी इंजीनियर ने इकाई प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि वह 2011 से एक कंपनी में सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन प्रबंधन ने उन्हें कार्यालय में बुलाकर जबरन हिसाब किताब पूरा करने की बात कही। यही नहीं कंपनी ने जो हिसाब किताब बनाकर दिया है वह भी सही नहीं है। कर्मचारी ने आरोप लगाया कि जब उसने हिसाब किताब पर अपना एतराज जताया तो प्रबंधन ने उसे पिस्तौल दिखाकर जबरन हिसाब लेने को कहा। उधर इकाई प्रबंधन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने पिस्तौल की नोक पर डराने धमकाने की बात को खारिज करते हुए कहा कि कंपनी का एक चेक कर्मचारी के पास है। चेक का भुगतान बैंक से किसी कारण वश नहीं हो पाया। कर्मचारी चेक नहीं लौटा रहा। प्रबंधन ने कहा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। पांवटा के डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि उन्हें ऐसी शिकायत मिली है। मामले की छानबीन करने के आदेश माजरा पुलिस चौकी को दिए हैं।

Related posts