पिथौरागढ़ को हरा बरेली बना चैंपियन

डीडीहाट। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की अंतरवाहिनी बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। फाइनल मुकाबले में तृतीय वाहिनी बरेली ने 14वीं वाहिनी पिथौरागढ़ को पराजित किया। तृतीय वाहिनी के कुलदीप सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
बरेली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो सीधे सेटों में पिथौरागढ़ को हराया। बरेली ने 36-14 और 35-32 से यह मुकाबला जीत लिया। समापन अवसर पर आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी अनुप्रीत टी बोरकर ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। पिछली बार की चैंपियन आईटीबीपी की सातवीं वाहिनी इस बार तीसरे स्थान पर रही।

Related posts