पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में सादगी से मना आजादी का जश्न

पिथौरागढ़/डीडीहाट/धारचूला/मुनस्यारी/बेरीनाग/गंगोलीहाट/चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। स्वतंत्रता दिवस का पर्व पिथौरागढ़, चंपावत जिलों में सादगी से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। तमाम सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण हुआ। कलक्ट्रेट में डीएम डा. नीरज खैरवाल ने में ध्वजारोहण किया। शहीदों का स्मरण कर उन्होंने देश की तरक्की के लिए काम करने का आह्वान किया। एसडीएम नरेश दुर्गापाल, जयभारत सिंह, डीईओ आरसी आर्या, सेवायोजन अधिकारी केएन गोस्वामी, जीएम उद्योग सदन लाल, पीएस डीनिया आदि ने विचार रखे।
जिला जजी में जिला जज विवेक बी शर्मा, एसपी कार्यालय में एसपी वीकेएस कार्की ने झंडारोहण किया। डीएफओ एके उपाध्याय, प्रभारी सीडीओ बीएल राणा, सीएमओ डा. जीबी बिष्ट, सीएमएस डा. एनएस कुटियाल, सीईओ वीके टम्टा, आईटीबीपी के सेनानी रणवीर सिंह ने झंडारोहण किया। आईटीबीपी में शानदार परेड हुई। जीजीआईसी, महर्षि विद्यामंदिर, मानस, न्यू बियरशिवा सहित तमाम स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम हुए। अस्पताल और बंदीगृह में फल वितरण किया गया। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष किशन भंडारी और कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी ने झंडा फहराया।
डीडीहाट में एसडीएम बीएस फोनिया ने झंडा फहराया। डिप्टी कमांडेंट प्रदीप सिंह, एल आशा कुमार, एसजेएस मिन्हास आदि मौजूद थे। आईटीबीपी में सेनानी केएस रावत ने झंडा फहराया। द्वितीय कमार एटी बोरकर सहित तमाम लोग मौजूद थे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवसिंह डसीला की मौजूदगी में रामलीला मैदान में ध्वजारोहण हुआ। बेरीनाग में तहसीलदार चंद सिंग्वाल, थाने में एसओ बिजेंद्र साह ने ध्वजारोहण किया। अस्कोट में ग्रिफ के राजन लाल ने झंडा फहराया।
गंगोलीहाट में एसडीएम अनुराग आर्या, मुनस्यारी में एके शुक्ला ने झंडारोहण किया। सीएचसी में पूजा-अर्चना के बाद डा. कैलाश बृजवाल ने ध्वजारोहण किया। केएस आकोटी, डा. स्मिता बृजवाल, डा. दिव्या, जिला पंचायत सदस्य मनोहर टोलिया, विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल आदि मौजूद थे। धारचूला, मदकोट, थल, नाचनी सहित जिले के तमाम हिस्सों में कार्यक्रम हुए।
चंपावत में स्वाधीनता दिवस समारोह सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया। सुबह स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली तथा नौ बजे सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला सभागार में हुआ जहां डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी, सीडीओ जेके तिवारी, मनोज पांडेय, दिनेश पांडेय, हरीश उप्रेती आदि ने विचार रखे। सभी सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालयों के अलावा शैक्षिक संस्थाओं तथा लोक शिक्षा केंद्रों में ध्वजारोहण किया गया।
लोहाघाट कचहरी में एसडीएम डा. अभिषेक त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। जिला बार अध्यक्ष जोध सिंह ढेक ने आजादी के स्मरण सुनाए। नगर पंचायत में चेयरमैन लता वर्मा, वीर कालू सिंह माहरा चौक में डीडी पांडेय, सरस्वती ज्ञानदीप में बृजेश माहरा, निक्कू जोशी, पीजी कॉलेज में प्राचार्य डा.सीएस जोशी, सीएचसी में डा.पीडी पंगरिया, थाने में थानाध्यक्ष अशोक कुमार, आईटीबीपी में कमांडेंट आनंद सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा मार्चपास्ट की सलामी ली। बाराकोट में ब्लाक प्रमुख खीमा मेहता, पाटी में बीडीओ केसी जोशी ने ध्वजारोहण किया। खेतीखान के इंद्रा पार्क में व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बोहरा ने, नवोदय विद्यालय में प्रधानाचार्य एमएमएस मेहता ने, स्टेट बैंक तामली में शाखा प्रबंधक मुन्ना गिरि गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया।
टनकपुर-बनबसा के सभी स्कूलों और दफ्तरों में कार्यक्रम हुए। घसियारा मंडी में हिमगिरि कल्याण समिति के प्रौढ़ शिक्षा केंद्र व आंगनवाड़ी केंद्र में भी ध्वजारोहण किया गया। गांधी मैदान में दर्जा कैबिनेट मंत्री हेमेश खर्कवाल ने, विजन पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक नवल किशोर जोशी और प्रबंधक अजय देउपा, एबीसी आल्मा मैटर में प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी तड़ागी ने तिरंगा फहराया। बनबसा में एनएचपीसी, केवी टू, सीआईएसएफ के संयुक्त कार्यक्रम में टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक एमके बोहरा ने ध्वजारोहण कर कारगिल युद्ध शहीद खाम सिंह कुंवर की पूज्य माता लक्ष्मी देवी को सम्मानित किया।

Related posts