पालिका कर्मचारियों पर लगेगा दोगुना जुर्माना

कोटद्वार। अब पालीथिन का प्रयोग का प्रयोग छोड़कर सामान लेने के लिए थैला लेकर बाजार आने की आदत डाल लीजिए। एक जनवरी से पालीथिन का प्रयोग करने पर जुर्माना लगना तय है। पालिका प्रशासन, तहसील प्रशासन, व्यापारियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ हुई बैठक में शहर को पालीथिन मुक्त करने का संकल्प लिया गया। पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा ने कहा कि एक जनवरी से किसी के पास भी पालीथिन बैग पाए जाने पर जुर्माना लगेगा। नगर पालिका के कर्मचारी, अधिकारी और सभासद से जुर्माना दो गुना वसूला जाएगा।
बृहस्पतिवार को नगर पालिका सभागार में पालीथिन उन्मूलन के संबंध में बैठक में एसडीएम पीएस राणा ने कहा कि कोटद्वार के अंदर जहां भी पालीथिन का प्रयोग होता पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पालिका या प्रशासन का उद्देश्य जुर्माना वसूलना नहीं है बल्कि शहर को पालीथिन मुक्त करना है। कहा एक जनवरी तक सभी व्यापारी पालीथिन के अपने स्टाक को खत्म कर दें। उसके बाद किसी भी तरह से पालीथिन पाए जाने पर रियायत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन प्रशासन द्वारा नियम को लागू किया जाएगा। व्यापारियों में लक्ष्मी नारायण चावला, राकेश गर्ग सहित अन्य व्यापारियों ने पालीथिन बंद करने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा ने ग्रामीण क्षेत्रों की जनता से भी अपील की कि वह भी इस अभियान में सहयोग करें

Related posts