पालमपुर में 280 ग्राम चरस बरामद

पालमपुर (कांगड़ा)। पुलिस ने एक युवक से चरस बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अमित कुमार निवासी द्रमण से 280 ग्राम चरस पकड़ी है। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। जब यह युवक बनौड़ू के पास पहुंचा तो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने शक होने पर युवक की तलाशी ली तो उससे 280 ग्राम चरस बरामद की गई। इसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में करीब एक लाख 20 हजार रुपए कीमत बताई गई है। उधर, थाना प्रभारी सरवन सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Related posts