पालमपुर में ‘प्रतिज्ञा’ के ठाकुर की हुंकार

पालमपुर (कांगड़ा)। ….खबरदार! बाहुबली और दबंग ठाकुर सज्जन सिंह इन दिनों पालमपुर की वादियों में घूम रहे हैं। स्टार प्लस के धारावाहिक ‘प्रतिज्ञा’ में अपने अलग तरह के अभिनय से लाइम लाइट में आए बालीवुड कलाकार अनुपम श्याम पंजाबी फिल्म की शूटिंग के लिए पालमपुर की वादियों में पहुंचे हैं। पालमपुर में इन दिनों पंजाबी फिल्म ‘संभालांगे आपे’ की शूटिंग चल रही है।
इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता राकेश बेदी, अनुपम श्याम, विशाल करवल, फिरोज खान, ईशा व मालिनी जैसे स्टार काम कर रहे हैं। वीरवार को शुरू हुई यह शूटिंग करीब एक हफ्ता पालमपुर व इसके आसपास की जगह होगी। प्रोड्यूसर गुरदीप राणा ने बताया कि उन्होंने प्रतिज्ञा, अफसर बेटी जैसे सुपरहिट धारावाहिक बनाए हैं। वह पालमपुर सिर्फ लोकेशन देखने आए थे। लेकिन यहां की खूबसूरत वादियों को देख उनसे एक पल भी रुका न गया और उन्होंने अपनी पूरी टीम को यहां बुला लिया। उन्होंने बताया कि इस साल के अक्तूूबर माह में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। पालमपुर की खूबसूरती को निहारते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल में कई जगहों में उन्होंने फिल्मों की शूटिंग की है। लेकिन पालमपुर जैसा वातावरण उन्हें कभी देखने को नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि हिमाचल की राजधानी शिमला में भी इतना सुकू न-शांति नहीं है जो धौलाधार की इन पहाड़ियों के आंचल में है। उन्होंने कहा उन्हें जब जब कोई फि ल्म या धारावाहिक बनाने का मौका मिलेगा, वह पालमपुर की इन हसीन वादियों में जरूर आएंगे। फिल्म के कुछ सीन अभी होटल विशाल रेजिडेंसी व चिंबलहार आदि इलाकों में फिल्माए गए हैं।

Related posts