पारा उछला, हल्की बारिश की संभावना

देहरादून। पारे में बुधवार को हल्का उछाल दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में लगभग एक, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी रिकार्ड हुई। आसमान में कहीं-कहीं बादल जरूर छाए, लेकिन उन्होंने धरती पर बरसने से गुरेज किया। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में मौसम का यह मिजाज बने रहने की संभावना है। पारे में बढ़ोत्तरी संभावित है, जबकि उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। किसी-किसी जगह गरजन वाले बादल विकसित होने की भी संभावना है। राजधानी दून में भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा के अनुसार कहीं-कहीं बौछारें जरूर पड़ सकती हैं, लेकिन बारिश के गहन होने की संभावना फिलहाल नहीं है। अगले दो दिन तक यह मौसम बना रह सकता है। तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

Related posts