पानी रे! अब शहर में एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी

shimla will face water shortage

नगर निगम ने राजधानी में पीने के पानी की राशनिंग शुरू कर दी है। आईपीएच से कम पानी मिलने के चलते शहर में एक दिन छोड़कर पानी देने का फैसला लिया गया है।

सोमवार शाम को छोटा शिमला जोन और चौड़ा मैदान जोन में पानी नहीं दिया गया। इन क्षेत्रों में मंगलवार को पानी मिलेगा। कई क्षेत्रों में मंगलवार सुबह भ्‍ाी सप्लाई मिलने पर संशय बना हुआ है।

नगर निगम सप्लाई मिलने का हवाला दे रहा है। ऐसे में संभावित है कि इन क्षेत्रों में अब बुधवार सुबह ही सप्लाई मिलेगी। नगर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने कहा है कि कम सप्लाई मिलने के चलते रोजाना पानी देना मुश्किल हो गया है।

पेयजल संकट न हो, इसके चलते सामान्य आपूर्ति के लिए कुछ क्षेत्रों में कट लगा रहे हैं। शहरवासियों को पानी का सदुपयोग करते हुए नगर निगम को सहयोग करना चाहिए।

इन क्षेत्रों में बढ़ी परेशानी

आईपीएच के अधिशासी अभियंता प्रीत मोहिंद्र सिंह का कहना है कि रविवार रात और सोमवार दोपहर को बारिश के चलते पेयजल योजनाओं में गाद आ गई है।

इससे गिरि और अश्वनी पेयजल योजना में पानी की पंपिंग भी प्रभावित हुई है। मंगलवार को सामान्य जलापूर्ति की संभावना कम ही है।

वहीं, लक्कड़ बाजार जोन के लक्कड़ बाजार, चैप्सली, ऑकलैंड, लांगवुड, सांगटी, भराड़ी के कुछ क्षेत्र, कुफ्टाधार, ग्रीन गेट, हाउसिंग बोर्ड, कल्स्टन, अपर भराड़ी और लोअर भराड़ी, चौड़ा मैदान जोन के नाभा में आज पानी की सप्लाई पर संशय है।

साथ ही फागली, डाउनडेल, एची ऑफिस, रामनगर, टुटीकंडी, रेलवे बोर्ड, कोमली बैंक, अनाडेल, विधानसभा, घोड़ा चौकी, बालूगंज, समरहिल, चक्कर और रॉक हाउस, सेंट्रल जोन के माल रोड, लोअर बाजार, लालपानी, बस स्टैंड, राम बाजार, रुल्दूभट्ठा, कोर्ट हिल, कृष्णानगर, सब्जी मंडी और लिफ्ट एरिया में मंगलवार सुबह पीने के पानी की सप्लाई मिलने पर संशय बना हुआ है।

Related posts