पानी नहीं आने से चौरासि और नुमाइखेत के उपभोक्ता भड़के

बागेश्वर। जल संस्थान की योजनाओं से गंदा पानी की आपूर्ति करने और अनियमित आपूर्ति होने पर चौरासि और नुमाइशखेत के उपभोक्ताओं ने आज दूसरे दिन जल संस्थान के ईई का घेराव किया। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके क्षेत्र में एक सप्ताह पहले गंदा पानी आ रहा था। लेकिन तीन दिन से आपूर्ति ठप हो गई है। चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति नियमित नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
एक सप्ताह पहले गंदे पानी की आपूर्ति होने और तीन दिन से आपूर्ति अनियमित होने से चौरासि और नुमाईशखेत के उपभोक्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। गुस्साए उपभोक्ताओं ने आज जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहा है। विभाग या तो गंदा पानी दे रहा है या फिर पानी ही नहीं दे रहा है। बगैर फिल्टर के पानी की आपूर्ति हो रही है। जिससे बीमारी होने का खतरा बना हुआ है। विभाग को इस रवैय्ये को बदलना होगा। घिराव करने वालों में जीवंती कांडपाल, माया साह, आशा जोशी, दीपा धामी, भावना पांडे, किरन जोशी, तनुजा भाकुनी, बालादत्त तिवारी, भरत कनवाल और सभासद दीप जोशी आदि मौजूद थे।

Related posts