पानी की टंकी से गिरकर मजदूर ने गंवाई जान

बरमाणा (बिलासपुर)। कोलबांध परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत टावर कंपनी में कार्यरत एक मजदूर बुधवार सुबह पानी की टंकी से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर को सुंदरनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तारा सिंह असम के जयरामपुर का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार कोल डैम प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक टावर कंपनी में कार्यरत मजदूर असम के जयरामपुर का निवासी तारा सिंह बुधवार सुबह अपने क्वार्टर में था। क्वार्टर में पानी की समस्या आने पर वह टंकी देखने के लिए उसके ऊपर चढ़ गया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे जा गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद उसके साथियों ने उसे सुंदरनगर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related posts