पाक में पोलियो जागरूकता कार्यक्रम में बम विस्फोट, छह मरे

पाक में पोलियो जागरूकता कार्यक्रम में बम विस्फोट, छह मरे

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पोलियो जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बम विस्फोट होने की खबर हैं। जानकारी के मुताबिक, इस पोलियो जागरूकता कार्यक्रम हिस्सा लेने वाले लोगों में से छह व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि कई अनेय घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया हैं। पुलिस भी मामले की जांच कर रही हैं।

पाकिस्तान में पहले भी पालियो कार्यकत्र्ताओं की हत्या की जा चुकी हैं। आतंकवादी इन पालियो कार्यकत्र्ताओं पर और इनके द्घारा आयोजित किए गए कार्यक्रमों को अकसर अपना निशाना बनाते रहे है। फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। आपको बता दें कि प्रतिबंधित तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान पोलियो टीकाकरण अभियान का लंबे समय से विरोध करता रहा है।

Related posts