
नई दिल्ली VIRENDER KHAGTA
pakistan told his troops show restraint on LoC
भारत और पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य कमांडर बुधवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तनाव को और तीव्र नहीं किए जाने पर सहमत हुए। साथ ही पाकिस्तान ने अपने सैनिकों से सीजफायर का कड़ाई से पालन करने और संयम बरतने को कहा है।
जम्मू और कश्मीर में एलओसी पर जारी तनाव को खत्म करने के प्रयासों के तहत बुधवार को दोनों देशों के सैन्य ऑपरेशंस के महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई। 8 जनवरी को एलओसी पर पाकिस्तानी सैनिकों के भारतीय क्षेत्र में घुसकर दो सैनिकों की बर्बरतापूर्ण हत्या के बाद से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
सेना ने बताया कि दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच बुधवार सुबह 10 बजे बातचीत हुई जोकि दस मिनट तक चली। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच एलओसी पर जारी तनाव और नहीं बढ़ाए पर सहमति बनी।
सैन्य मुख्यालय ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य डीजीएमओ ने बताया कि उसने अपने सैनिकों को सीजफायर का कड़ाई से पालन करने और संयम बरतने संबंधी आदेश जारी कर दिया है।
