पाक के खिलाफ कार्रवाई करे केंद्र सरकार

रानीखेत। सरहद पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद केंद्र सरकार द्वारा पाक के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाए जाने पर पूर्व सैनिक लीग में आक्रोश है। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने शीघ्र पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस को लोक सभा चुनाव में सबक सिखाने की चेतावनी दी है।
यहां लीग सभागार में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान लिए लीग प्रयासरत हैं। पूर्व सैनिकों के आश्रितों की छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि 15 अक्तूबर से पहले पहले जिला सैनिक कार्यालय में आवेदन जमा करने होंगे। बैठक में कहा गया कि गत दिनों पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमाओं में घुसकर पांच जवानों की हत्या कर दी, लेकिन केंद्र की कांग्रेस सरकार पाकिस्तान के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ा रही है। यह कांग्रेस की लापरवाही है। यदि कांग्रेस सरकार ने शीघ्र जवाबी कार्रवाई नहीं की तो लोक सभा चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। बैठक के दौरान शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक की अध्यक्षता कैप्टन श्याम सिंह बिष्ट, संचालन कैप्टन जेसी त्रिपाठी ने की। बैठक में कैप्टन लीलाधर त्रिपाठी, कैप्टन रंजी सिंह, सूमे एसएस परिहार, सूमे यूडी जोशी, दीवान सिंह, भोला दत्त उप्रेती, दान सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

Related posts