पाकिस्तान ने कब-कब किया युद्ध विराम का उल्लंघन

जालंधर: भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर वर्ष 2003 से युद्ध विराम लागू है, लेकिन एलओसी पर गोलीबारी की घटनाएं पाकिस्तान के लिए आम बात हो गई हैं। घुसपैठियों को भारतीय सीमा में प्रवेश करवाने के लिए पाक की तरफ से पहले भी कई बार गोलबारी होती रही है।

खासकर मौसम के बदलाव के साथ ही पाक घुसपैठियों को सीमा पार करवाने की कोशिशें शुरू हो जाती हैं और इसके लिए पाक सेना सीजफायर का उल्लंघन करने से भी बाज नहीं आती।

नवम्बर में ही पाक सेना ने कम से कम दर्जन बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया है। उड़ी, केरान,राजौरी और पूंछ सेक्टर में फायरिंग की कई वारदातें हुई हैं।

2012 में जम्मू कश्मीर सीमा पर घुसपैठ की करीब 150 वारदातें हुई हैं। जिसमें पाक सेना ने 71 बार सीमा पर बेमतलबी फायरिंग की थी यानि की साफ है पाकिस्तान की जहां सीमा खत्म होती हैं, वहां सीमाओं के साथ-साथ पाकिस्तान ने कुछ और भी खत्म कर दिया है और वो है कायदा और कानून। सीमा पर युद्ध विराम का उल्लंघन करने में पाकिस्तान में पुराना रिकार्ड बनाया है , इससे पाक की बेशर्मी साफ जाहिर होती है।

सात सालों में हुई घुसपैठ की अहम वारदातें…
जुलाई 2012 में सांबा सेक्टर में सीमा पर चार सौ मीटर सुरंग मिली थी। समय रहते भारतीय सेना ने इसका पता लगाकर पाक की एक और नापाक कोशिश को दफन कर दिया।
26 दिसंबर 2012 पूंछ में पाक सेना की गोलीबारी, एक जवान शहीद हुआ।
11 जून 2012 को कृष्णा घाटी सेक्टर में हुई गोलीबारी के दौरान एक जवान की मौत हुई थी।
30 मई 2012 को सांबा सेक्टर में गोलीबारी, एक जवान की मौत
4 जनवरी 2012 बालाकोट सेक्टर में फायरिंग,
2011 में 39 बार सीजफायर का उल्लंघन
2010 में 24 बार सीमा पर गोलीबारी की
2009 में 13 बार सीज फायर का उल्लंघन
2008 में 37 बार सीमा पर गोलीबारी।
2007 24 बार सीज फायर का उल्लंघन।
2006 में दोनों देशों में हुए समझौते का उल्लंघन किया।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव एक आम बात है, लेकिन पाकिस्तान का रिकार्ड इस मामले में खराब ही रहा है।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने बीते दिन ही पूंछ जिले की मेंढर एलओसी पर भारतीय सरजमीं में करीब 100 मीटर भारतीय सीमा में घुसकर गश्ती दल पर हमला कर दिया था। और दो जवानों लांस नाइक हेमराज और सुधाकर सिंह की निर्मम हत्या करने के अलावा दो अन्य सैनिकों को भी घायल कर दिया था। उनके हथियार और अन्य सामान भी साथ ले जाने की बात सामने आई है।

Related posts