पाकिस्तान का मानव बम पुंछ में फटा

पाकिस्तान का मानव बम पुंछ में फटा

पुंछ: पाक की नापाक कोशिशें थमने का नाम नहीं ले पा रही हैं। आज पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में मानव बम भेज दिया। दोनों देशों की एलओसी पर आज पाकिस्तान से आए एक संदिग्ध व्यक्ति ने मानव बम से खुद को उड़ा लिया। यह बम जे एंड की चौकी पुंछ पर फटा।

पुंछ के साजौन में पाकिस्तानी मानव बम ने आईईडी से खुद तो उड़ा लिया। भारतीय सेना ने कहा है कि उन्होंने चौकी के पास एक संदिग्ध आदमी को देखा था। सैनिकों ने चेतावनी देने के बाद उस पर गोली चलाई। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसके शरीर पर बंधे विस्फोटक में सैनिकों की चलाई गोली से विस्फोट हुआ था या उसने गोली लगने से पहले ही खुद को उड़ा लिया था।

Related posts