पांव फिसलने से बुजुर्ग महिला की मौत

मुनस्यारी। गोरीपार क्षेत्र की एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला घास काटने गई थी।
गोरीपार क्षेत्र के बसंतकोट तोक की निवासी दिला देवी (60) पत्नी कुंवर सिंह शनिवार दोपहर जंगल में घास काटने गई थी। तभी पहाड़ी में पांव फिसलने से महिला खाई में लुढ़क गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने शव को निकाला। राजस्व निरीक्षक देव सिंह धपवाल ने बताया कि पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ग्रामीणों ने मृतक परिवार को आपदा से मिलने वाली राहत राशि देने की मांग की है।
बीते तीन दिनों में यह खाई में गिरने से मौत की तीसरी वारदात है। 8 अगस्त को ग्राम पंचायत बोरागांव निवासी नंदी देवी और मल्ला जोहार के राणा मैनसिंह नामक स्थान पर लोनिवि के बेलदार हीरा सिंह की मौत हो गई थी।

Related posts