
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय में सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स में सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम के तहत पीरियड आधार पर पांच सहायक प्रोफेसर, लैब तकनीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर और क्लर्क की तैनाती की जाएगी। कालेज प्रशासन ने नियुक्तियों के लिए साक्षात्कार की तिथि तय कर ली है। सहायक प्रोफेसर के पदों में कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, गणित और कॉमर्स में एक-एक शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। एक लैब तकनीशियन और एक कंप्यूटर ऑपरेटर, एक क्लर्क भी तैनात किया जाएगा। सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए यूजीसी और प्रदेश सरकार द्वारा तय किए गए सभी मानकों के मुताबिक ही नियुक्ति की जाएगी। लैब अटेंडेंट पद के लिए पीजीडीसीए और दो साल का लैब में कार्य करने का अनुभव वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। कंप्यूटर ऑपरेटर के पद के लिए निर्धारित की गई योग्यता की शर्त को पूरा करना होगा। वहीं, क्लर्क के पद के लिए भी कॉलेज की ओर से योग्यता, शर्तें तय की गई हैं। क्लर्क के पद के लिए 26 जून को, कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 25 जून जबकि कंप्यूटर साइंस में सहायक प्रोफेसर पद के लिए 26 जून, बायोटेक्नोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी के लिए 24 जून, गणित के सहायक प्रोफेसर पद के लिए और कॉमर्स के लिये 26 जून को साक्षात्कार होगा। प्राचार्य मीरा वालिया ने कहा कि यह नियुक्तियां सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम के तहत पीरियड आधार पर की जानी हैं। सत्र आरंभ होेने से पूर्व ही नियुक्तियों के कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
