पांच शहर शिमला से ज्यादा ठंडे

शिमला। हिमाचल के मैदानी इलाकों में पहाड़ी क्षेत्रों से ज्यादा ठंड पड़ रही है। हमीरपुर और ऊना में तापमान एक और दो डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया है। ऐसी ही हालत सोलन, भुंतर और कांगड़ा में भी है जबकि राजधानी शिमला में धूप खिलने से पारे में उछाल आया है।
मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में शिमला और किन्नौर जिले में भारी हिमपात की चेतावनी दी है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र कल्पा और केलांग में तापमान अभी तक शून्य से नीचे चल रहा है। पर्यटन स्थल मनाली में भी पारा जमाव बिंदू से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है। ऊपरी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी के बाद इसमें सुधार आने की उम्मीद है।
वीरवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर का 1.3 डिग्री सेल्सियस, भुंतर का 0.2, कल्पा का -5 डिग्री सेल्सियस, ऊना का 2.0 डिग्री सेल्सियस, नाहन का 4.5 डिग्री सेल्सियस, केलांग का -15.4 डिग्री सेल्सियस, पालमपुर का 3.0, डलहौजी का 3.7, सोलन का 1.2, मनाली का -3.2 , बिलासपुर का 2.8 और हमीरपुर का 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Related posts