पांच मिलियन यूनिट बिजली की हो रही कटौती

हल्द्वानी। तमाम प्रयासों के बावजूद प्रदेश में बिजली की मांग, आपूर्ति का संतुलन नहीं बन सका है। ऋषिकेश कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में बिजली की औसत खपत 35 मिलियन यूनिट है। जबकि प्रदेश में मात्र 16 मिलियन यूनिट बिजली की उपलब्धता है। 14 मिलियन यूनिट बिजली सेंट्रल पूल और उत्तर प्रदेश से मिल रही है। रोजाना पांच मिलियन यूनिट की कमी होने से कटौती करनी पड़ रही है। इसके अलावा लोकल फाल्ट भी लोगों पर भारी पड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र होने से सितारगंज को कटौती मुक्त रखा गया है।

Related posts