पांच पदों के लिए 18 प्रत्याशियों में होगी भिड़त

पिथौरागढ़। पीजी कालेज पिथौरागढ़ में 16 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है। नामांकन के आखिरी दिन आठ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। बृहस्पतिवार को यहां 12 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। सूरज सिंह वल्दिया का कोषाध्यक्ष और गौरव कुमार विश्वविद्यालय प्रतिनिधि चुना जाना लगभग तय है। अब यहां पांच पदों पर चुनाव होंगे। इसके लिए 18 प्रत्याशी मैदान में हैं।
महाविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा.अजय शुक्ल ने बताया कि शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई के संजय कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए नीरज पांडे, छात्रा उपाध्यक्षा पद के लिए जया पथियाल और गीता ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। संयुक्त सचिव पद के लिए हरीश मेहरा, राजेश धामी, मनोज सिंह नेगी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में गौरव कुमार ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। प्राचार्य डा.डीएस पांगती ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें लागू कर दी गई है। कोई भी प्रत्याशी इन नियमों का उल्लंघन करते हुुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related posts