
पांचवीं पास को भी मिलेगा नौकरी का मौका
अर्की (सोलन)। जिला सोलन में पांचवीं पास से लेकर आईटीआई प्रशिक्षित तथा सभी प्रकार के डिग्री और डिप्लोमा धारकों के लिए रोजगार प्राप्ति का सुनहरा मौका है। अर्की चौगान में आगामी 30 सितंबर को रोजगार मेला लगने जा रहा है। इसका आयोजन श्रम व रोजगार विभाग कर रहा है।
जिला के करीब 20 विभिन्न उद्योगों द्वारा इस आयोजन में रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है। जिनके लिए रोजगार मेेले में नियुक्तियां की जाएंगी। इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी सोलन निर्मल शर्मा ने बताया कि मेले में पंजीकरण की प्रक्रिया प्रात: 9 बजे से आरंभ हो जाएगी। मेले के दौरान पांचवीं पास से लेकर आईटीआई प्रशिक्षित तथा सभी प्रकार के डिग्री व डिप्लोमा धारकों को नौकरी मिलेगी। युवा जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच है, इस मौके का लाभ उठा सकते हैं। कितने पदों पर भर्ती होनी है इस बारे में अभी सूचना रोजगार कार्यालय में नहीं हैं।
इतना मिलेगा संभावित वेतन
05- 08वीं 4500
10-12वीं 6000
आईटीआई 8000
साथ में लाएं यह दस्तावेज
रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ हिमाचली प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01792-223746 पर संपर्क किया जा सकता है।
स्टोरी टू
पूर्व सैनिकों की को मिलेगी अनुबंध पर नौकरी
सोलन। पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर में हर माह 15 तथा 25 तारीख को भर्ती की जाएगी। पूर्व सैनिकों को सुरक्षा पर्यवेक्षक, गनमैन, सुरक्षा गार्ड एवं अन्य विविध पदों जैसे चालक, कुक, फायरमैन, डाटा एंट्री आपरेटर के पदों पर मनोनयन कर प्रदेश की विभिन्न संस्थाओं, परियोजनाओं, बोर्डों, निगमों और सरकारी विभागों में अनुबंध के आधार पर तैनाती की जाएगी। अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर मेजर जनरल (से.नि.) विक्त्रस्म सिंह कंवर ने बताया कि इच्छुक पूर्व सैनिक डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, आधार कार्ड व संबंधित दस्तावेज सहित सैनिक भवन हमीरपुर में साक्षात्कार के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं। इस भर्ती में मेडिकल कैटागिरी और बीईई तक के पूर्व सैनिक भी भाग ले सकते हैं।
