पहाड़ी से गिरे पत्थर से युवक घायल

चिन्यालीसौड़।ऊलण गांव में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार ऊलण गांव निवासी भगवान सिंह का पुत्र अनूप(24 वर्ष) शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव की ओर पैदल जा रहा था। अचानक पहाड़ी से एक भारी पत्थर उसके सिर पर जा लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भिजवाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related posts