पहले राहुल ने की निंदा, अब पार्टी जुटी डेमेज कंट्रोल में

पहले राहुल ने की निंदा, अब पार्टी जुटी डेमेज कंट्रोल में

नई दिल्ली: राहुल गांधी के सांसदों और विधायकों पर अध्यादेश की निंदा और सरकार पर हमले से आए राजनीतिक भूचाल के एक दिन बाद कांग्रेस ने हालात को संभालने की कोशिश करते हुए आतंक के मुद्दे पर अमेरिका को विश्वास में लेने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ की है।

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर टिप्पणी की है, ‘‘ अमेरिका और अन्य को इस भरोसे में लेने के लिये प्रधानमंत्री प्रशंसा के पात्र हैं कि लश्कर-ए-तैयबा से वैश्विक स्तर पर खतरा है। मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान इसका संज्ञान लेगा और इस पर कड़ाई से कदम उठाएगा।’’

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा है कि वह भारत के खिलाफ लगातार पाकिस्तान आधारित आतंकवाद का मुद्दे को ‘‘खुले’’ ढंग से नवाज शरीफ के समक्ष उठाएंगे।

कांग्रेस महासचिव ने राहुल के अध्यादेश की निंदा किए जाने की तारीफ करते हुए कहा कि इसने ‘भाजपा के दोहरे मानदंड की हवा निकाल दी है।’ कांग्रेस नेता ने ट्विट किया है, ‘‘राहुल ने भाजपा के दोहरे मानदंड के गुब्बारे की हवा निकाल दी है । सर्वदलीय बैठक में उन्होंने :भाजपा: संशोधन पर सहमति जतायी थी।’’

Related posts