पहले कांग्रेसी सीएम के दौरे का इंतजार

चंपावत। सीएम का लोहाघाट दौरा संपन्न हुआ। चार घंटे के प्रवास वाला यह दौरा कई सवाल भी छोड़ गया। कुर्सी में काबिज होने के 19 माह बाद विजय बहुगुणा ने जिले का पहला दौरा किया, लेकिन दौरे से जिला मुख्यालय को अलग रखा गया। वैसे भी कांग्रेस की सरकार का कोई भी सीएम अभी तक जिला मुख्यालय के दौरे पर नहीं आया। एनडी तिवारी ने जिले का अक्तूबर 2003 और दिसंबर 2005 में दौरा किया। दोनों बार वे टनकपुर से आगे नहीं बढ़ सके। दूसरे कांग्रेसी सीएम श्री बहुगुणा का पहला दौरा भी लोहाघाट तक रहा।
सीएम ने लोहाघाट में 21 शिलान्यास और लोकार्पण करने के साथ तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वैसे चंपावत में सर्किट हाउस का निर्माण पूरा हो चुका है। जिला अस्पताल के अलावा टनकपुर में इसी सत्र से राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज शुरू हो चुका है। टनकपुर राजकीय इंजीनियरिंग कालेज का जीओ हो चुका है। चंपावत राजकीय पशु महाविद्यालय के अलावा चंपावत-तामली और चंपावत-खेतीखान मोटर मार्ग में हॉटमिक्स को मंजूरी हो चुकी है।
आखिर सीएम इन कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए चंपावत क्षेत्र के दौरे पर क्यों नहीं आए? जबकि यहां के विधायक उन्हीं की पार्टी के हैं। आखिर गैर कांग्रेसी विधायक के क्षेत्र के दौरे के क्या कोई नए राजनीतिक संकेत हैं अथवा कोई गुटबाजी या कोई दूसरे कारण? अलबत्ता कांग्रेसी नेता और टनकपुर मंडी समिति के अध्यक्ष हरीश भट्ट सीएम के दौरे को गुटबाजी नहीं विकास की नई यात्रा के रूप में देखते हैं

Related posts